फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khusal Adhikari Wins in Lohaghat

पूर्व अध्यक्ष होने पर जीत गए खुशाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Khusal Adhikari Wins in Lohaghat
खुशाल सिंह अधिकारी, नव निर्वाचित विधायक कांग्रेस - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। चंपावत जिले से कभी भी जिला पंचायत अध्यक्ष विधानसभा का चुनाव नहीं जीत सके। ये मिथक बरकरार रहा। चंपावत जिले से तीन अध्यक्ष चुनाव मैदान में उतरे लेकिन जीत एक को भी नहीं मिल सकी लेकिन इस बार के चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में पहली बार चुनाव जीतने में कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी सफल रहे।
विज्ञापन

दो विधानसभा सीट वाले चंपावत जिले में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद हुए तक पांच चुनावों में तीन जिपं अध्यक्ष चुनाव मैदान में उतरे लेकिन यहां से विधानसभा पहुंचने का सपना एक का भी पूरा नहीं हो सका। चंपावत सीट से निर्दलीय के तौर पर वर्ष 2002 में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष मदन सिंह महराना उतरे लेकिन वे कांग्रेस उम्मीदवार हेमेश खर्कवाल से महज 395 वोटों से हारे।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में लोहाघाट सीट से तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष एलएम पांडेय मैदान में उतरे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह माहरा से हार गए। वर्ष 2017 के चुनाव में लोहाघाट सीट से तत्कालीन जिपं अध्यक्ष खुशाल कांग्रेस के उम्मीदवार थे। तब कांटे के मुकाबले में वे 834 वोटों से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2019 में उनका अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा हुआ। इस बार के विधानसभा चुनाव में वे जीतने में सफल रहे। अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल को 6038 वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed