{"_id":"5867df994f1c1b255eeed029","slug":"khukri-caught-with-cigarettes","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुखरी सिगरेट के साथ एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुखरी सिगरेट के साथ एक को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन एसएसबी जवानों ने नेपाल से लाई जा रही 27 हजार की खुखरी सिगरेट के साथ एक तस्कर को पकड़ा। एसएसबी ने तस्कर को मय सिगरेट खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी 57 वीं वाहिनी धनुषपुल स्थित डी कंपनी की बंगाली बस्ती चेक पोस्ट के जवान प्रभारी कमांडर निरीक्षक कलजी सोढ़ा के निर्देश पर सघन पेट्रोलिंग कर रहे थे। भारत-नेपाल सीमा पिलर (803/1) के समीप उन्हें एक युवक सिर पर कुछ रखकर नेपाल की ओर से घने जंगल के बीच से आता दिखाई दिया। जैसे ही एसएसबी जवान उसके पास पहुंचे उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। कार्टन में 400 पैकेट नेपाल निर्मित खुखरी सिगरेट के पैकेट मिले हैं।
बंगाली बस्ती चेकपोस्ट प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिगरेट का मूल्य 26800 रुपए है। दबोचा गया तस्कर बनबसा मीना बाजार का रहने वाला लक्ष्मण को मय सामान खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।