फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kho-Kho in SSB Champawat

तेजपुर फ्रंटियर ने फाइनल मुकाबले में किया प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kho-Kho in SSB Champawat
चंपावत में एसएसबी परिसर में खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते पटना और तेजपुर की टीम। फोटो: संवाद ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी में फ्रंटियर स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हो रही है। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में तेजपुर फ्रंटियर ने पटना को पांच अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल रानीखेत और गुवाहाटी की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में रानीखेत, लखनऊ, पटना, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, तेजपुर फ्रंटियर की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।
इससे पूर्व डीएम विनीत तोमर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 13 अक्तूबर को होगा। कमांडेंट ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर अखिल भारतीय पुलिस टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उपनिरीक्षक देवराम जाट और मुकेश कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया। एसपी देवेंद्र पींचा, ग्रिफ के कर्नल जगजीत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन कुमार चौधरी, उप कमांडेंट हरेंद्र सिंह, नितिन कुमार सिंह, डॉ. शिवानी, सहायक कमांडेंट अनुराधा आदि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed