फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khel Mahakumbh in Lohaghat-Champawat

रेनू, भावना, ज्योति, किरन दौड़ में रही अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh in Lohaghat-Champawat
लोहाघाट में चल रहे खेल महाकुंभ के तहत अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण विभाग की ओर से जीआईसी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रहीं हैं। महाकुंभ के चौथे दिन शनिवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत के निर्देशन में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, खोखो, कबड्डी, बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

वहां आयोजित 100 मीटर दौड़ में रेनू बोहरा, 200 मीटर में रेनू गिरी, 400 मीटर में भावना धौनी, 800 मीटर में ज्योति खर्कवाल, 1500 मीटर में ज्योति खर्कवाल, 3000 मीटर में किरन राय, लंबी कूद में रेनू गिरी जीतीं। अंडर-14 बैडमिंटन बालक युगल वर्ग में स्पर्श राय, आशुतोष उप्रेती, बालिका वर्ग में तनवी जोशी, सौम्या पंत की जोड़ी विजयी रही। वॉलीबाल अंडर-21 आयु वर्ग में न्याय पंचायत भुमलाई ने जीजीआईसी लोहाघाट को हराया। जीवन मेहता ने संचालन किया। आयोजन में नरेंद्र सिंह अधिकारी, चंद्रकिशोर पांडेय, जीवन राय, महेश तिवारी, मदन सिंह पुजारी, प्रकाश बगौली, दीप चंद्र जोशी, प्रदीप बोहरा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

देवीधुरा में दो दिनी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
पाटी (चंपावत)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से देवीधुरा महाविद्यालय में पुरुष वर्ग की दो दिनी कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें रानीखेत ने गरुड़ को और देवीधुरा ने लोहाघाट को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को पिथौरागढ़, पाटी, चंपावत, बागेश्वर, रानीखेत, देवीधुरा, कपकोट, लोहाघाट, बनबसा, गरुड़, एसएस जीना कैंपस अल्मोड़ा सहित 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एएस उनियाल ने किया। पिथौरागढ़, कपकोट, बनबसा, पाटी, अल्मोड़ा ने बाय लेकर अगले चक्र के मैच खेले। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजनी बोहरा ने संचालन किया। विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, अमित लमगड़िया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed