{"_id":"5ed14a398ebc3e90ab20bd32","slug":"khanan-in-sharada-tanakpur-news-hld384529448","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में अंतिम दिन कल साप्ताहिक अवकाश पर भी होगा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में अंतिम दिन कल साप्ताहिक अवकाश पर भी होगा खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में खनन की अवधि बढ़ेगी या नहीं इस पर शासन ने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन विभाग ने खनन के अंतिम दिन यानि 31 मई को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी खनिज निकासी जारी रखने का फैसला लिया है।
शारदा में इस बार गत 13 जनवरी से खनन शुरू हुआ लेकिन कोरोना महामारी के कारण डेढ़ माह निकासी बंद रही। खनिज निकासी का लक्ष्य पचास प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। इससे सरकार को करीब छह करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन और कार्यदायी वन निगम एक माह और खनन अवधि बढ़ाने के प्रयास में लगा है। डीएम और निगम के एमडी की ओर से शासन को खनन अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर संभवत: शनिवार तक फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है। बहरहाल केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से तय खनन अवधि 31 मई को खत्म हो रही है। इसके बाद शारदा से खनिज की निकासी बंद हो जाएगी। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि खनन अवधि बढ़ाने पर शासन स्तर में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है, अलबत्ता शक्तिमान ट्रक यूनियन के आग्रह पर खनन के अंतिम दिन यानि 31 मई को सप्ताह अवकाश के दिन भी खनिज निकासी खुली रखी जाएगी। इसके लिए अनुभाग अधिकारी खनन को आदेश जारी किए गए हैं।