फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khanan in Sharada River Tanakpur

खनन कारोबारियों को सरकार ने दी बड़ी राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Khanan in Sharada River Tanakpur
आपदा में ध्वस्त हुआ किरोड़ा पुल के पास आरबीएम से बनाया अस्थायी बंधा। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। प्रदेश सरकार ने खनन कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। खनन नीति के तहत निजी कारोबारियों के आरबीएम भंडारण करने पर लगी रोक हटा दी गई है। अब क्रशरों के साथ ही खनन कारोबारी भी खान विभाग से अनुमति लेकर आरबीएम और पत्थरों का स्टॉक कर सकेंगे। सरकार के फैसले से कारोबारियों को राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने जुलाई 2020 में आरबीएम और पत्थरों के निजी भंडारण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सिर्फ स्टोन क्रशरों को ही आरबीएम, पत्थरों के भंडारण की अनुमति थी। भंडारण पर रोक से कारोबारियों की आजीविका पर बुरा असर पड़ा था।
विज्ञापन

भंडारण की अनुमति न मिलने पर वाहन मालिक आरबीएम और पत्थर क्रशरों को बेचने के लिए मजबूर हो गए थे, लेकिन अब सरकार ने निजी भंडारण पर लगी रोक हटा दी है। इसके बाद अब खनन कारोबारी भी रेत, आरबीएम और पत्थरों का भंडारण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक खनन राजपाल लेघा ने बताया कि सरकार के नए आदेश में खनन कारोबारियों को भी आरबीएम, पत्थरों के निजी भंडारण की अनुमति दे दी गई है। कारोबारी अनुमति लेकर निजी भंडारण कर सकते हैं। इधर सरकार के नए आदेश से खनन कारोबारियों में राहत की उम्मीद जगी है।
मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी, उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, महामंत्री सतीश कलौनी, कोषाध्यक्ष रवीश गड़कोटी, उपसचिव दीपक सिंह महर आदि का कहना है कि आरबीएम भंडारण की अनुमति मिलने से कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। खनन निकासी का लक्ष्य पूरा होने से सरकारी राजस्व भी बढ़ सकेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक कैलाश गहतोड़ी का आभार जताया है।
शारदा में खनन के लिए कारोबारियों की बैठक कल होगी
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में खनिज निकासी के लिए एक दिसंबर को कारोबारियों की बैठक होगी। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी ने बताया कि शहर के गांधी मैदान में सुबह 10 बैठक बुलाई गई है।

इसमें खनन शुरू करने और खनिज सामग्री के रेट तय कर खनन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने खनन कारोबारियों और वाहन मालिकों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed