{"_id":"5884de394f1c1b1a6eefeb8c","slug":"keep-records-of-seized-goods-observer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज सामान का रिकार्ड रखें:प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज सामान का रिकार्ड रखें:प्रेक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
सीज सामान का रिकार्ड रखें:प्रेक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव के कारगर संचालन के लिए लेखा टीम, फ्लाइंग स्क्वायड, वीडियो सर्विलांस, वीडियो निगरानी आदि टीमों की संयुक्त बैठक हुई।
भारत निर्वाचन आयोग से आए व्यय प्रेक्षक दिनेश कुमार गुप्ता ने रिटर्निंग अफसर, सहायक ऑब्जर्वर सहित व्यय लेखा टीम से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। लोहाघाट तहसील में हुई व्यय प्रेक्षक दिनेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद टीमों द्वारा सीज सामान का रिकार्ड साक्ष्य के रूप में रखना होगा।
सभी टीमें यातायात मार्गो की जानकारी रखे, तभी वक्त की बर्बादी से बचते हुए मौके पर समय से पहुंचा जा सके। लोकतंत्र में अधिकारी-कर्मचारी को भी मतदान देने की व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर अधिकारी-कर्मी के खिलाफ निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।
नामांकन के वक्त प्रत्याशियों को खर्चे से संबंधित जरूरी दस्तावेज देने के निर्देश दिए। वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार ने व्यय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां तमाम टीमों को दी। व्यय प्रेक्षक ने किसी भी टीम को कोई परेशानी होने पर उनके मोबाइल नंबर 7055217941 या सहायक व्यय प्रेक्षक चंपावत ओम प्रकाश के मोबाइल 9410590873 और लोहाघाट विधानसभा के लिए नियुक्त सहायक व्यय प्रेक्षक ललित कुमार के मोबाइल 9411152391 पर संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, आरओ सीमा विश्वकर्मा, एआरओ हरेंद्र साह, सहायक प्रेक्षक ललित कुमार, लाइजनिंग अफसर अनुपम राय, बीएस मेहता आदि मौजूद थे।