{"_id":"5d753d41415c819c5c74ccc7629a41ef","slug":"keep-a-sense-of-empathy-for-the-disabled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगों के प्रति रखें सहानुभूति का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगों के प्रति रखें सहानुभूति का भाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में बृहस्पतिवार को विश्व विकलांग दिवस मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जज बीएस दुग्ताल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मानवता धर्म को अपनाने, समाज में असहाय लोगों की मदद करने पर जोर दिया गया। जिला जज ने कहा कि निशक्तजनों के प्रति सभी लोगों को सहानुभूति का भाव रखना चाहिए। सिविल जज मंजू सिंह मुंडे, शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
जीजीआईसी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रेनु, भावना, कविता ने विचार रखे। विशेष शिक्षक ईश्वरी दत्त जोशी, प्रधानाचार्या हेमंती बोरा, पुष्पा सामंत, भुवनेश्वरी नेगी, मीना वर्मा, आशा पांडेय, आशा टम्टा, कमला रानी, कंचनलता, भागीरथी बिष्ट थे। लोहाघाट, खेतीखान, पाटी में निशक्त बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जीआईसी में प्रधानाचार्य एचएन जोशी की अध्यक्षता में विशेष शिक्षक पुष्प कुमार ने निशक्त बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
पाटी में एसडीएम मनीष बिष्ट की अध्यक्षता में विकलांग बच्चों की कई प्रतियोगिताएं हुई। डीडी जोशी, रबीश पचौली के संचालन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभास सिंह ने निशक्त बच्चों का परीक्षण कर उनके अभिभावकों को परामर्श दिया। निशक्त शिक्षक अशोक देउपा, प्रकाश जोशी को भी सम्मानित किया गया। जीजीआईसी खेतीखान में हुई चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आरती, बबीता, सुनीता जीते। प्रधानाचार्या लक्ष्मी पांगती की अध्यक्षता में अरुणा पंगरिया ने संचालन किया।
विज्ञापन