फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kanchana, Kamakshi, Vinita won

Champawat News: कंचना, कामाक्षी, विनीता ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kanchana, Kamakshi, Vinita won
लोहाघाट पीजी कॉलेज में सांप्रदायिक सदभावना अभियान के समापन पर आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल रहे - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में सांप्रदायिक सद्भावना अभियान सप्ताह एवं झंडा दिवस का समापन हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता और डॉ. प्रकाश लखेड़ा के संचालन में सांप्रदायिक सद्भावना अभियान का समापन किया गया। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कंचना जोशी, हेम चंद, विवेक जोशी, पेंटिंग प्रतियोगिता में कामाक्षी ढेक, संजना गोस्वामी, किरन गोस्वामी, रन फॉर काम्युनल हर्मोनी में विनीता बोहरा, नीतू अधिकारी, नेहा अधिकारी, संगीत प्रतियोगिता में प्रियंका चंद, किरन, कविता पहले तीन स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक में रोजी परवीन, कल्पना, कविता रावत, रुखसार, मुकेश कुमार, गौरव कुमार, हर्षित पंत, राहुल कुमार अव्वल रहे। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान झंडा दिवस के मौके पर भारत सरकार के राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना प्रतिष्ठान खाते में महाविद्यालय की ओर से 10 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। इस मौके पर डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. दिनेश राम, डॉ. पुष्पा, राहुल जोशी, चंद्रा जोशी, डॉ. पुष्पा आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed