फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kamal really did wonders

कमल ने वाकई किया कमाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kamal really did wonders
उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल की परीक्षा में चंपावत जिले में दूसरे स्थान पर आए मोहित जोशी का मुंह - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा में कमल बिष्ट ने वाकई कमाल किया है। एक अनजान जगह रीठाखाल के जीआईसी के इस छात्र ने 94.60 प्रतिशत नंबरों के साथ जिले में प्रथम और प्रदेश में 18वां स्थान हासिल किया है। हिंदी 92, संस्कृत 93, गणित व विज्ञान 97, सामाजिक विज्ञान 94 और अंग्रेजी में 79 नंबर प्राप्त किए। कमल बताते हैं कि चार घंटे रोज पढ़ाई कर ये सफलता अर्जित की है। गणित कमल का पसंदीदा विषय है।
विज्ञापन

पिता जगदीश बिष्ट गांव में ही मामूली दुकान चलाते हैं, तो मां नीलावती देवी घर व खेतीबाड़ी करती है। जरूर अल्मोड़ा से बीएससी कर रही बहन प्रियंका घर आने पर भाई की मदद जरूर करती है। शुरू से मेधावी कमल का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए भी चयन हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन

टॉपर को छोड़ना होगा रीठाखाल जीआईसी
चंपावत। चंपावत जिले के हाईस्कूल के टॉपर कमल बिष्ट को इंटर विज्ञान की पढ़ाई के लिए रीठाखाल जीआईसी को छोड़ना होगा। इसकी वजह इंटर में विज्ञान संकाय का न होना है। प्रधानाचार्य अमित टम्टा बताते हैं कि कॉलेज में विज्ञान संकाय को मंजूरी नहीं है। वहीं यह स्कूल संसाधनों की भारी कमी से दो-चार रहा है। नौ में से पांच विषयों के प्रवक्ता भी नहीं है। दो स्थाई प्रवक्ताओं के अलावा दो अतिथि प्रवक्ताओं से काम चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी अफसर बनेंगे मोहित
चंपावत। हाईस्कूल में उत्तराखंड में मेरिट सूची में प्रदेश में 20वें नंबर व जिले में दूसरे स्थान पर आए मोहित जोशी का लक्ष्य फौज में अफसर बनना है। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंपावत के छात्र मोहित ने हर रोज छह घंटे अध्ययन कर 94.20 प्रतिशत अंक हासिल कर कामयाबी हासिल की है। पिता चंद्रशेखर जोशी विद्यामंदिर में आचार्य हैं, जबकि मां ललिता जोशी गृहणी हैं। इस उम्दा प्रदर्शन का श्रेय मोहित माता-पिता के अलावा बड़े भाई नीरज को देते हैं। ब्यूरो
एनडीए में करिअॅर बनाने का है ऋतुराज का इरादा
लोहाघाट (चंपावत)। हाईस्कूल में प्रदेश में मेरिट सूची में आने वाले खेतीखान के डॉ. एलडी भट्ट हाईस्कूल विद्या मंदिर के ऋतुराज कलखुड़िया ने 93.80 प्रतिशत के साथ मेरिट में जगह बनाई है। उन्होंने प्रदेश में 22 वां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। पिता नवीन चंद्र कलखुड़िया निजी टैक्सी चलाते हैं। रोजाना पांच घंटे पढ़ने वाले ऋतुराज का कहना है कि वह एनडीए में जाना चाहता है। इसकेे लिए निरंतर परिश्रम कर रहा है। कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा शिक्षकों को देते हैं।
फोटो 29 एलएचजी 11पी (सिंगल)
प्रशासनिक अफसर का है हिमानी का लक्ष्य
बनबसा (चंपावत)। वीवीएमआईसी बनबसा की हिमानी बोहरा ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में जगह बनाई है। पिता त्रिभुवन बोहरा पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं और मां भावना बोहरा गृहणी हैं। हिमानी कहती हैं कि नियमित रूप से पांच घंटे पढ़ाई कर उसने ये मुकाम हासिल किया है। उसका लक्ष्य सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने का है।
डिफेंस सर्विस में जाने का है अभिषेक का इरादा
लोहाघाट (चंपावत)। इंटर बोर्ड में विवेकानंद विद्यामंदिर के छात्र अभिषेक सिंह मेहता ने 500 में से 471 (94.20) अंक प्राप्त कर उत्तराखंड की मेरिट सूची में सातवां व जिले में पहला स्थान हासिल किया। कुशाग्र बुद्धि के अभिषेक ने गणित, भौतिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि रसायन विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए हैं। अभिषेक का कहना है कि वह स्कूल के अलावा रोजाना पांच घंटे घर में पढ़ता था। साथ ही दो महीने ऑनलाइन कोचिंग भी की। पढ़ाई के साथ एथलेटिक्स व हॉकी खेलना अभिषेक की खास रुचि है। अभिषेक के सिर से 13 वर्ष पहले पिता खुशाल सिंह मेहता का साया उठ गया था। समाज कल्याण विभाग में तैनात मां नीलम मेहता के सानिध्य में पला बढ़ा। अभिषेक का इरादा फौजी अफसर बनने का है। अभिषेक ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त किया था। सफलता का श्रेय माता, प्रधानाचार्य और गुरुजनों को दिया है।
दीपांशू ने आईआईटी करने का इरादा बनाया
लोहाघाट (चंपावत)। इंटर बोर्ड परीक्षा में वीवीएमआईसी के छात्र दीपांशु जोशी ने 500 में से 470 (94 फीसदी) अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। दीपांशू ने आईआईटी करने इरादा बनाया हुआ है। बाराकोट ब्लाक के रेगडृू निवासी दीपांशू स्कूल के अलावा छह घंटे पढ़ाई करता है। उसे मूवी देखना और खेलों में भी काफी रुचि है। दीपांशू के पिता त्रिलोचन जोशी शिक्षक हैं, जबकि मां निर्मला जोशी गृहणी हैं। दीपांशू ने बताया कि परीक्षा से पूर्व उन्होंने गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान विषय का चार माह का ट्यूशन लिया था। उसने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त किया था। दीपांशू सफलता का श्रेय एम फार्मा कर नौकरी करने वाले बड़े भाई हेम चंद्र जोशी, माता-पिता और गुरुजनों को देता है।
पढ़ाई के लिए गांव छोड़ हासिल किया मुकाम
लोहाघाट (चंपावत)। दो साल पहले हाईस्कूल में प्रदेश सूची मेें टॉप टेन मेें रहने वाले भूपेंद्र कुल्याल ने अपने इसी प्रदर्शन को इंटर में भी दोहराया है। वीवीएमआईसी में 93.60 प्रतिशत अंक के साथ उन्होंने प्रदेश में दसवां व जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। भूपेंद्र बताते हैं कि उनकी तमन्ना अब कृषि वैज्ञानिक बन वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने की है। इसके लिए उन्होंनेे पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए आवेदन किया है। बताते हैं कि वे घर में रोजाना पांच घंटे पढ़ते थे। मां खष्टी देवी व पिता प्रकाश सिंह कुल्याल के अलावा रसायन विज्ञान के शिक्षक उमेश सौराड़ी को कामयाबी के लिए खासतौर पर श्रेय देेते हैं। पिता गुजरात में प्राइवेट क्षेत्र में काम करते हैं। पढ़ाई की खातिर पूरा परिवार छह साल पहले 45 किमी दूर पाटी के कुल्यालगांव से लोहाघाट आ गया। जहां किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने रसायन विज्ञान में 99 फीसदी अंक, भौतिक विज्ञान में 98, हिंदी में 94, गणित में 92 और अंग्रेजी में 85 प्रतिशत अंक मिले हैं।

अभिषेक, दीपांशु और भूपेंद्र कुल्याल ने फहराया परचम लोहाघाट
लोहाघाट (चंपावत)। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के तीन छात्रों ने प्रदेश की टॉप-टेन मेरिट सूची में जगह बनाई है। प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडेय ने बताया कि अभिषेक मेहता ने 94.20 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां, दीपांशु जोशी ने 94 फीसदी के साथ आठवां व भूपेंद्र कुल्याल ने 93.60 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में 92 फीसदी अंकों के साथ पीयूष पांडेय ने स्कूल में पहला, 91.20 फीसदी अंकों के साथ हर्षित पंत ने दूसरा और 90.60 फीसदी अंकों के साथ नीरज जोशी तीसरा स्थान हासिल किया। हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा में 102 विद्यार्थियों में से 23 ने विशेष योग्यता, 48 प्रथम प्रथम पास हुए। जबकि इंटर बोर्ड में 130 में से 21 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता और 65 प्रथम आए। कामयाबी पर शिक्षक प्रकाश जोशी, घनश्याम जोशी, अखिलेश जोशी, किशोर भट्ट, योगेंद्र धौनी, नंदकिशोर पुनेठा, जीवन देव, सुरेश भट्ट, ललित सुतेड़ी आदि ने खुशी जताई है।

उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में तेरहवें व चंपावत जिले में प्रथम स्थान पर रह?

उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में तेरहवें व चंपावत जिले में प्रथम स्थान पर रह?- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed