{"_id":"58010d2e4f1c1bd875290a06","slug":"kalash-women-travel-out-with-drums","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाड़ों के साथ निकली महिलाओं की कलश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाड़ों के साथ निकली महिलाओं की कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों के साथ निकली महिलाओं की कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने पर श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से मंदिर प्रतिष्ठा, हनुमान जागरण और महाभंडारा आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ शिवालय मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, मीनाबाजार आदि स्थानों से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के आगे आगे बरेली से आए हुए संकटमोचन बालाजी कीर्तन मंडली के कलाकार हनुमान जी आदि बनकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग हनुमान जी के जयकारे लगाते और भजन गाते झूमते हुए चल रहे थे।
हनुमान भक्त हाथों में ध्वजा लेकर भक्ति भाव में सराबोर थे। मंदिर पहुंचने पर श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से आचार्य गिरीश कलौनी, प्रकाश पुनेठा, दीपक पांडेय, नवीन बगौली, उमेश जोशी के पौरोहित्य में गणेश पूजन, इंद्रादि दिगपाल पूजन, मातृ पूजन, पुण्यावाचन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन संपन्न किया गया। 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से सर्वतोभद्र पूजन, हनुमान पूजन, 11 बजे से हवन किया जाएगा। 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से सुंदरकांड, 12 बजे से आरती, महाभंडारा आयोजित होगा।
विज्ञापन