{"_id":"58b853a04f1c1b8759830968","slug":"junior-assistant-accountant-bordered-on-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर शिक्षकों ने सहायक लेखाकार का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर शिक्षकों ने सहायक लेखाकार का घेराव किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने दो माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए सहायक लेखाकार का घेराव किया। बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नेताओं ने डीईओ (बेसिक) सत्यनारायण से वार्ता की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 24 घंटे के भीतर शिक्षकों के खाते में वेतन की धनराशि नहीं पहुंचने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमेश देव के नेतृत्व में शिक्षा भवन पहुंचे शिक्षकों ने सहायक लेखाकार अशोक पांडेय का घेराव किया। कहा कि सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक दिन के भीतर शिक्षकों के खाते में वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वहां पर शिक्षक संघ के संरक्षक शंकर सिंह धौनी, जगदीश तड़ागी, रमेश जोशी, हर्ष प्रदीप आदि शिक्षक शामिल हुए। उधर, डीईओ (बेसिक) सत्यनारायण का कहना है कि सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू होने के कारण वेतन नियत किए जाने की प्रक्रिया जारी है। इसलिए वेतन के भुगतान में देरी हो रही है। उन्होंने जल्द ही वेतन के भुगतान का भरोसा दिलाया है।