{"_id":"592b08444f1c1bee14bdac72","slug":"jnv-s-roshanath-goswami-becomes-district-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनवी के रोशननाथ गोस्वामी बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनवी के रोशननाथ गोस्वामी बने जिला टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sun, 28 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
अपने लाडले को मिठाई खिलाते रोशन के पिता दिवाननाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) चंपावत के रोशननाथ गोस्वामी 94.2 प्रतिशत नंबरों के साथ जिले में टॉपर रहे। जबकि बनबसा केंद्रीय विद्यालय (केवी) वन के नमन जोशी 94.0 प्रतिशत के साथ दूसरे, इसी विद्यालय के माणिक्य सक्सेना 93.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय, बनबसा केंद्रीय विद्यालय वन व केंद्रीय विद्यालय टू, लोहाघाट केवी, डीएवी व मल्लिकार्जुन स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में छात्र इस बार छात्राओं से आगे रहे। प्रथम तीन स्थान पर आने वाले सभी छात्र हैं। जिला स्तरीय टॉप टेन में पांच छात्राओं ने जगह बनाई। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या बीनू जैन ने बताया कि जेएनवी के सभी 36 विद्यार्थी पास हुए। इनमें से 32 प्रथम व 4 द्वितीय श्रेणी में पास हुए। विद्यालय स्तर पर टनकपुर निवासी धीरज जोशी ने 89.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय, चंपावत के दुकानदार हरीश जोशी व राजेश्वरी देवी की बेटी हेमा जोशी ने 88.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रही।
केंद्रीय विद्यालय बनबसा वन के प्राचार्य आरसीएस धपोला ने बताया कि केवी वन में सभी 79 विद्यार्थी पास हुए। एनएचपीसी स्थित केवी बनबसा टू की प्राचार्या रंजना बर्फाल ने बताया कि उनके यहां सभी 66 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि सभी 24 विद्यार्थी पास हुए। छात्रा संगीता बिष्ट ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।
विज्ञापन
जबकि भावना मुरारी व सौरभ कुमार ने 90.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा, सुनीता भट्ट ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीएवी के प्रबंधक बीसी मुरारी व प्रधानाचार्य ब्रजेश जयसवाल ने बताया कि डीएवी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मनीषा अधिकारी ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। निधि जोशी ने 87.4 फीसदी के साथ दूसरा, साक्षी फर्त्याल ने 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा और 83.6 फीसदी अंकों के साथ वंदना मेहता ने चौथा स्थान हासिल किया। ओंकलैंड पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल 92 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय और प्रबंधक लोकेश पांडेय ने बताया कि प्रियंका वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल राम ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल 76 प्रतिशत रहा। मल्लिकार्जुन स्कूल के प्रधानाचार्य भाष्कर चौबे ने बताया कि सभी छात्र पास हुए हैं।
चंपावत जिले के टॉप टेन छात्र-छात्राएं
1. रोशन नाथ गोस्वामी, चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय 94.2 प्रतिशत।
2. नमन जोशी, बनबसा केंद्रीय विद्यालय वन 94.0 प्रतिशत अंक।
3. माणिक्य सक्सेना, बनबसा केंद्रीय विद्यालय 93.6 प्रतिशत।
4. संगीता बिष्ट, लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय 92.4 प्रतिशत।
5. मनीषा अधिकारी, लोहाघाट डीएवी 92.2 प्रतिशत।
6.भावना मुरारी, लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय 90.8 प्रतिशत।
7. सौरभ कुमार, लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय 90.8 प्रतिशत।
8.प्रियंका वर्मा, ओंकलैंड पब्लिक स्कूल 90 प्रतिशत।
9.धीरज जोशी, जवाहर नवोदय विद्यालय 89.8 प्रतिशत।
10.सुनीता भट्ट, लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय 89.8 प्रतिशत।
पकौड़ी बनाने वाले के बेटे ने झंडे गाड़े
चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के रोशन नाथ गोस्वामी न जिला टॉप किया। 94.2 प्रतिशत नंबर लाने वाले रोशन ग्रामीण पृष्ठभूमि के बेहद गरीब घर परिवार से संबंध रखते हैं। कहते हैं कि कठिन हालात के बीच प्राचार्या बीनू जैन और गुरुओं की नसीहत को मानते हुए उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। माता पुष्पा देवी-पिता दीवान नाथ गोस्वामी का आशीर्वाद तो हर पल साथ था ही। लोहाघाट विकासखंड के पुलहिंडोला गांव के रोशन चंपावत के आवासीय जेएनवी में पढ़ते हैं। स्कूल की कक्षाओं के अलावा हर रोज चार घंटे पढ़ाई करते हैं। पिता परिवार का भरण-पोषण करने के लिए गांव से करीब सात किलोमीटर दूर लोहाघाट आकर पकोड़ी बेचते हैं। बेटे की प्रतिभा से वे गदगद हैं। रोशन का कहना है वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं।
मनोवैज्ञानिक बनना है संगीता का लक्ष्य
केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट की संगीता बिष्ट 92.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में चौथे नंबर पर रही। संगीता के पिता मोहन सिंह बिष्ट पूर्व सैनिक और मां विमला देवी गृहणी हैं। संगीता का कहना है कि वह मनोवैज्ञानिक बनना चाहती है। इस कामयाबी के लिए उन्होंने रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई की है। संगीता का शौक नृत्य और कविताएं लिखना है।
आईएएस बनना है मनीषा का लक्ष्य
लोहाघाट डीएवी स्कूल की छात्रा मनीषा अधिकारी ने 92.2 फीसदी अंक प्राप्त जिले में पांचवां स्थान हासिल किया। मनीषा के पिता मोहन सिंह आईटीबीपी में कार्यरत हैं और माता कमला देवी सामान्य गृहणी हैं। हाईस्कूल में भी 10 सीजीपीए अंक प्राप्त करने वाली मनीषा का कहना है कि उनका लक्ष्य आईएएस बनना चाहती हैं।
डॉक्टर बनना है भावना का मकसद
लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय की भावना मुरारी 90.8 प्रतिशत के साथ जिले में छठें नंबर पर हैं। पिता सतीश मुरारी व्यवसायी हैं और माता रेखा मुरारी गृहणी हैं। भावना ने बताया कि वह डाक्टर बनना चाहती हैं। इस कामयाबी के लिए उन्होंने रोजाना पांच घंटे पढ़ाई की है।
प्रियंका ने पांच घंटे पढ़ाई से हासिल किया मुकाम
ओंकलैंड पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियंका वर्मा ने 90 फीसदी अंक के साथ जिले में आठवां स्थान हासिल किया। प्रिंयका के पिता शंकर लाल वर्मा व्यवसायी और माता हेमा वर्मा गृहणी है। हर रोज पांच घंटे पढ़कर उन्होंने मेरिट सूची में जगह बनाई। प्रियंका वर्मा का इरादा डॉक्टर बनने का है।