{"_id":"580a4ec14f1c1b672c705fcb","slug":"jhrkhuranon-in-turkey-s-robbed-by-thieves-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर में जहरखुरानों ने लूटा, अस्पताल में चोरों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर में जहरखुरानों ने लूटा, अस्पताल में चोरों ने
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
सफर में जहरखुरानों ने लूटा, अस्पताल में चोरों ने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले जहरखुरानों ने लूटा, फिर बस के चालक-परिचालक की अमानवीयता के शिकार हुए और रही-सही कसर संयुक्त चिकित्सालय में चोरों ने पूरी कर दी। बेहोशी के दौरान चोरों ने जहरखुरानी के शिकार एक यात्री की जेब से साढ़े दस हजार रुपए की नगदी चुरा ली। कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने भी दुत्कार कर भगा दिया। इसके बाद लुटे-पिटे हाल में पीड़ित अपने घर नेपाल चल दिए। जहरखुरानी का शिकार बने दो नेपाली यात्रियों के साथ जो हुआ, उसने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह किसी व्यक्ति की सूचना पर 108 वाहन के स्टाफ ने बनबसा में सैनिक छावनी के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े दो नेपाली यात्रियों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। होश आने पर उनमें से एक ने अपना नाम प्रकाश ठगुन्ना और दूसरे ने उमेश बताया। ये दोनों नेपाल के कंचनपुर जिले के निवासी हैं और गुजरात में नौकरी करते हैं। अपने घर नेपाल जाने को ये दिल्ली से रोडवेज बस में बनबसा के लिए बैठे और रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के शिकार हो गए।
विज्ञापन
बस चालक-परिचालक ने इन्हें बेहोशी की हालत में सड़क किनारे लावारिस हाल में उतार दिया। अस्पताल में भर्ती हुए तो चोरों ने पीड़ित प्रकाश ठगुन्ना की जेब से साढ़े दस हजार रुपए चुरा लिए। अस्पताल के वार्ड ब्वाय करमवीर के मुताबिक स्टाफ नर्सों के सामने प्रकाश की जेब की तलाशी में साढ़े दस हजार रुपए मिले थे। रुपए गिनकर उसे लौटा दिए, लेकिन सुबह प्रकाश की जेब से रुपए गायब थे। अस्पताल के स्टाफ ने उसे थाने जाने की सलाह दी। पीड़ित प्रकाश ने बताया कि उसकी जेब में 16 हजार रुपए थे। साढ़े पांच हजार रुपए जहरखुरानों ने लूट लिए।
विज्ञापन
वह रुपए चोरी होने की शिकायत लेकर थाने गया तो पुलिस कर्मियों ने उसे दुत्कार कर भगा दिया। इधर, कोतवाल वीसी शर्मा का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में किसी ने फोन पर ही सूचना दी थी, लेकिन पीड़ित कोतवाली आया ही नहीं। ऐसे में उसे दुत्कारने का सवाल ही पैदा नहीं होता। संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी का कहना है कि वे सुबह से सेना भर्ती ड्यूटी में थे, उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।