फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from two temples of Khetikhan

Champawat News: खेतीखान के दो मंदिरों से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from two temples of Khetikhan
खेतीखान के जागोली धर्मशाला के मुख्यमंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद पहुंचे लोग। पूछताछ करती पुल? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के मंदिरों में चोरियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खेतीखान के भगवती मंदिर और जागोली धर्मशाला के मुख्य मंदिर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के आभूषण और सामान चुरा ले गए। घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस चोरी की घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जागोली धर्मशाला के मुख्य मंदिर के पुजारी जनार्दन खर्कवाल ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए गए तो उन्हें मंदिर का ताला टूटा मिला। उन्होंने मंदिर समिति के अध्यक्ष और समिति के अन्य पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुजारी ने बताया कि चोरों ने मुख्य मंदिर की गब्यूरी के अलग-अलग पांच स्थानों के ताले तोड़े और उसमें रखे चढ़ावे के चांदी के दो छत्र, एक सोने की माला, 12 कुंडल सोने के, अर्ग आचमन चांदी की, चांदी की थाली सहित कई कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहन चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश, गिरीश, भैरव, महेश, सतीश, योगेश, प्रदीप, पवन, मधु, विक्की, सुनील आदि ने पुलिस से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है। इसके अलावा खेतीखान भगवती मंदिर के पुजारी रघुवर दत्त, जगदीश परध्यानी, भुवन परध्यानी, हीरा परध्यानी ने बताया कि मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी चढ़ावे की राशि चोर चुरा ले गए। इधर थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि चोरी की घटना की किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। सूचना मिलने के बाद एसआई हरीश प्रसाद को मौके पर भेजा गया था। चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed