फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jan Aushadhi Kendra will provide relief to villagers

Champawat News: जन औषधि केंद्र देंगे ग्रामीणों को राहत

Wed, 03 Jul 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra will provide relief to villagers
चंपावत। सहकारिता विभाग की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पांच स्थानों पर लोगों को सस्ती दरों पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने सहकारी समितियों के माध्यम से चार केंद्रों का संचालन शुरू भी कर दिया है। एक केंद्र के खोलने की प्रक्रिया गतिमान है। इन केंद्रों के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आसानी से दवा मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग ने समितियों के माध्यम से रौलमेल, बाराकोट, धरमघर, चंपावत में जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू कर दिया है। चार समितियों के लिए प्रति समिति दो-दो लाख रुपये प्रत्येक दिए गए हैं। दूसरे चरण में इन जन औषधि केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए जिला योजना में धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक समिति को चार-चार लाख रुपये की सहायता से आधुनिक बनाया जाएगा और यहां अधिक से अधिक दवाएं लोगों को मिलेंगी। इन केंद्रों पर फार्मासिस्टों की अनुबंध के आधार पर तैनाती भी की गई है। सहकारी समितियों के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए केंद्र सरकार की ओर से डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

कोट
जिले की पांच समितियों में जन औषधि केंद्र खुलने का फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। लाइसेंस मिलने के बाद समितियों के माध्यम से चार जगह जन औषधि केंद्रों को संचालन कर दिया गया है। सहकारी समिति के कार्यों की देखरेख एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। दूसरे चरण में इन केंद्रों को हाईटेक बनाया जाएगा। - सुभाष चंद्र गहतोड़ी, सहायक निबंधक, सहकारिता विभाग, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed