फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jam in Champawat

सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते कई बार लग रहा है जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Jam in Champawat
चंपावत। जिले के चंपावत और लोहाघाट नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। एनएच निर्माण खंड की ओर से पहले चरण में बंद पड़े स्कपर खोलने के साथ ही शेष निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस कारण सड़क में कई बार जाम लग रहा है। मादली मोड़ पर स्कपर निर्माण के कारण सड़क बेहद संकरी हो गई है। वहां पर वाहनों को काफी धीमी गति से चलना पड़ रहा है। वहीं एनएच पर प्रस्तावित बाईपास की मंजूरी की आस में शहरी क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्य अटका है। नगर में प्रस्तावित बाईपास निर्माण का मसला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में लंबित होने के कारण एनएच खंड की ओर से वर्तमान एनएच को ही चौड़ा किया जा रहा है। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि चौड़ीकरण से छूट गए चंपावत में फुलारागांव से तिलौन तक और लोहाघाट में देवराड़ी बैंड से प्रेमनगर तक करीब 13 किमी लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 21 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य जून 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed