फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jal police saved a Lucknow devotee from drowning at Sharda Ghat

Champawat News: जल पुलिस ने लखनऊ के श्रद्धालु को शारदा घाट में डूबने से बचाया

Mon, 02 Mar 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jal police saved a Lucknow devotee from drowning at Sharda Ghat
टनकपुर (चंपावत)। नगर के शारदा घाट पर सोमवार को स्नान करते समय एक श्रद्धालु डूबने लगा, जिसे जल पुलिस की टीम ने सकुशल बचा लिया। लखनऊ के ऐशबाग निवासी पुनीत विश्वकर्मा (35) परिवार संग मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए थे। दर्शन के बाद दोपहर करीब ढाई बजे वह शारदा घाट में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में डूबने लगे। घाट किनारे मौजूद पत्नी और परिजनों ने तुरंत शोर मचाया। शोर सुन जल पुलिस के जवान राकेश गिरि व पीआरडी सूरज शर्मा नदी में कूदे। उन्होंने पुनीत को सुरक्षित बाहर निकाला। जल पुलिस ने श्रद्धालु को उनके पिता जुगल विश्वकर्मा और पत्नी लक्ष्मी विश्वकर्मा को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed