फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jai Ho Kumaun, Jai Ho Garhwala ...

जै हो कुमाऊं, जै हो गढ़वाला....

Mon, 14 May 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Mon, 14 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jai Ho Kumaun, Jai Ho Garhwala ...
चंपावत गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मौसम एक बार फिर खलनायक बना। खराब मौसम की वजह से रात में होने वाले कुमाऊंनी स्टार नाइट कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। अलबत्ता आयोजकों ने स्टार नाइट के कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। शाम को स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुए। 
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में छात्र-छात्राओं ने दिलकश कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने उद्घाटन किया। आनंद बाल विद्या मंदिर स्कूल की छात्राओं ने गोरी मुखड़ी सजली और रानीखेत राम ढोला कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। इसके बाद विवेकानंद विद्यामंदिर की छात्राओं ने गोलज्यू वंदना पेश की। जै हो कुमाऊं, जै हो गढ़वाला गीत पर पेश किए नृत्य को दर्शकों ने काफी सराहा। छात्राओं ने नेपाली गीत भी पेश किए। 
विज्ञापन


एपेक्स एकेडमी स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी गीत घूमर-घूमर, उदयन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने गोलज्यू वंदना पेश की। कार्यक्रम में मेला समिति अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, मुकेश कलखुड़िया, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, मोहन अधिकारी, देवेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हथकरघा प्रदर्शनी में हो रही है जमकर खरीददारी 
चंपावत। गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में लगी दुकानों से लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। मेले में लगी हथकरघा प्रदर्शनी में 42 दुकानें लगी हुई हैं। इन दुकानों में कालीन, रजाई, घरेलू सामान के अलावा काष्ठ कला से बने उत्पाद लोगों को लुभा रहे हैं। इसके अलावा झूले और चरखे बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। 
 
मुंबई से पहुंचे कलाकारों ने बांधा समां 
गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव में श्री कुंवर एंटरटेनमेंट के बैनर तले कुमाऊंनी, गढ़वाली भाषा में बनी एलबम को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने लांच किया। एलबम चंपावत की सुंदर वादियों में शूट की गई है। दर्शकों ने एलबम की खूब प्रशंसा की। इस दौरान मुंबई से आई कलाकारों की टीम ने एलबम के गानों पर डांस किया।


विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव इतना प्रसिद्ध हो रहा कि मुंबई के कलाकार भी यहां अपने गाने एलबम रिलीज करने पहुंच रहे हैं। एलबम निर्माता बीके सामंत ने अपने सहयोगियों के साथ एलबम के गीतों पर प्रस्तुतियां दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed