फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ... Jai Bolo Yashoda

Champawat News: ...जय बोलो यशोदा नंदन की हाथ लकड़िया चंदन की

Thu, 02 Mar 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Mar 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
... Jai Bolo Yashoda
लोहाघाट (चंपावत)। श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दो दिनी होली रंग महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कोलीढेक से आई महिला होली टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन से रंग जमाया। समापन पर रामलीला कमेटी सहित बिस्ज्युला, फोर्ती के होल्यारों ने खड़ी होली की प्रस्तुति दी। नगर सहित चंपावत, खेतीखान, बाराकोट, गुमदेश समेत ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे दर्शकों ने होली गीतों का आनंद लिया।
विज्ञापन




महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता के संचालन में मुख्य अतिथि डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा रहे। होली का शुभारंभ राम सेवा समिति के महिलाओं व पुरुषों ने हरिधरे मुकुट खेले होरी खड़ी होली का गायन के साथ किया। इसके बाद फोर्ती गांव से महेश सुतेड़ी, चंद्र शेखर बगौली, कैलाश जोशी, मोहन बगौली, शेखर पुनेठा के नेतृत्व में पहुंचे होल्यारों ने कैलाश एक देव निरंजन अमर कथा शिव शंकर की, वृंदावन मोहन दध लूटो की प्रस्तुति दी। बिस्ज्यूला से योगेश खर्कवाल, जगदीश चंद्र खर्कवाल, रमेश चंद्र, जगदीश चंद्र, कीर्ति चंद्र के नेतृत्व में पहुंचे होल्यारों ने मुरली मनोहर लाल प्रभु तुम युग युग जियो, जय बोलो यशोदा नंदन की हाथ लकड़िया चंदन की की मन मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन



कोलीढेक से कृष्णा देवी, उमा ढेक, सुनीता ढेक, किरन ढेक, सावित्री देवी, जानकी देवी के नेतृत्व में पहुंची महिला होल्यारों ने कैलाश एक देव निरंजन अमर कथा शिव शंकर, कहिए हनुमंत वीर स्वामी देवर दोनों कैसे खड़ी होली की प्रस्तुति देकर होल्यारों की बेहतरीन प्रस्तुति पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। डीएम ने समिति की सराहना की। डीएम ने महोत्सव में शामिल होली टीम को पालिका की ओर से बर्तनों का सेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महोत्सव केे दौरान रूमझूमा के बाल कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पीएस मेहता, नवीन मुरारी, गणेश खर्कवाल, सीओ विपिन चंद्र पंत, तहसीलदार विजय गोस्वामी, दीपक ओली, भैरव राय, गौरव पांडेय, दीपक जोशी, दीपक सुतेड़ी, जीवन गहतोडी, सचिन जोशी, राजू गड़कोटी, मुकेश शाह, डॉ. महेश ढेक, सुभाष बगौली, दानू सुतेड़ी, कैलाश बगौली, दीप जोशी आदि मौजूद रहे।





दर्शकों का उमड़ा हुजूम
लोहाघाट (चंपावत)। होली रंग महोत्सव में विभिन्न गांव से आने वाले होली टीमों का प्रदर्शन देखने के लिए दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ा। रामलीला मैदान में लोगों को बैठने के लिए जगह तक नहीं मिल पाई। लोगों ने अस्पताल कॉलोनी, सड़क ओर घरों की छतों से होली का आनंद लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed