फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jagdish becomes PTA and Asha SMC president

जगदीश पीटीए और आशा एसएमसी अध्यक्ष बनीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Jagdish becomes PTA and Asha SMC president
चंपावत जीआईसी में नव गठित पीटीए और एसएमसी के पदाधिकारियों के साथ प्रधानाचार्य और शिक्षक। संवाद ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। शहीद राहुल रैंसवाल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में पीटीए (अभिभावक शिक्षक संघ) और एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट के निर्देशन में दोनों समितियों के सर्वसम्मति से चुनाव हुए। इसमें जगदीश चंद्र पंत पीटीए के अध्यक्ष और आशा देवी एसएमसी की अध्यक्ष चुनीं गईं। उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार जोशी ने अटल उत्कृष्ट की अवधारणा की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा हरीश चंद्र कलोनी सचिव, सीपी टम्टा कोषाध्यक्ष, मंजू जोशी व्यय निरीक्षक बनाए गए हैं। शिक्षक श्याम सिंह महर, जगदीश चंद्र जोशी, सुरेश राम आर्या, ममता गहतोड़ी, मीना कुलेठा, मंजू टम्टा के अलावा कमल सिंह महर, विमला देवी अभिभावक सदस्य चुने गए। एसएमसी के लिए जगदीश सिंह राना उपाध्यक्ष के अलावा राजेंद्र सिंह, मनीष पंवार, जगदीश चंद्र, अमृता सिंह, रेखा देवी, ताजू बेगम, ईश्वरी देवी, विद्या देवी, दीपा देवी सदस्य होंगे। प्रधानाचार्य पीटीए के पदेन उपाध्यक्ष और एसएमसी के पदेन सचिव होंगे।
विज्ञापन

मेधावी छात्र सम्मानित
चंपावत। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल के आशीष रावत, दीपांशु सिंह और अक्षय प्रहरी और इंटरमीडिएट के सागर लोहनी, दीपक, संदीप सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राज्य शैक्षिक पुरस्कार शैलेश मटियानी से सम्मानित शिक्षक सुरेश राम आर्या को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed