फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   jagadeeshila dolee yaatra

पाटी देवीधुरा में डोली यात्रा का किया गया स्वागत

Fri, 03 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Fri, 03 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
jagadeeshila dolee yaatra
जगदीशिला डोली यात्रा - फोटो : अमर उजाला

पाटी (चंपावत)। खेतीखान, पाटी होकर देवीधुरा पहुंचने पर जगदीशिला डोली यात्रा का स्वागत किया गया। शिक्षा, पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में पाटी के स्टेशन चौराहे पर लोगों ने डोली की पूजा, अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपे गये। जिनमें पाटी के लिए कोरा लिफ्ट पेयजल योजना, आयुष कॉलेज की मांग, जल संस्थान का ब्लॉक मुख्यालय में कार्यालय, कन्या हाईस्कूल पाटी, जूनियर हाईस्कूल मैरोली का उच्चीकरण, राइंका पाटी के मुख्य भवन का निर्माण, लग्गागूंठ, कानीकोट पेयजल योजना का कार्य शुरू करने सहित 14 सूत्रीय मांगें शामिल हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने पाटी में तीन हैंडपंप लगवाने, पाटी में जल संस्थान के कार्यालय खोलने, सहायक अभियंता की नियुक्ति की घोषणा की। देर रात तक पूजा के बाद पाटी से डोली यात्रा देवीधूरा चली गयी। इस दौरान एलएस लमगड़िया, योगेश मेहता, खुशाल सिंह मेहता, तेज सिंह बिष्ट, बीपी जोशी, पान सिंह मेहता, कविराज मौनी, गोविंद पचौली, पूरन महराना, मनोज  भट्ट, ललित पचौली सहित सामाजिक संगठन हेल्प के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे। बाराहीधाम देवीधुरा में भी डोली का स्वागत किया गया। जीआईसी की छात्राओं ने डोली में कंधा लगाकर पूरे मंदिर की  परिक्रमा कराई। इस दौरान नैथानी ने देवीधुरा में भी तीन हैंडपंप लगाने की घोषणा की।  
विज्ञापन


पाटी (चंपावत)। शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी से अतिथि शिक्षकों का शिष्टमंडल मिला। शिक्षकों ने उनकी पुनर्नियुक्ति का शासनादेश जारी करने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। नैथानी का कहना था कि गेस्ट टीचर्स के मामले में सरकार कोर्ट में निर्धारित समय में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेगी। शिष्टमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चम्याल, गिरीश बिष्ट, गोपाल जोशी, सुनील गहतोड़ी, राजू अधिकारी, भाष्कर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ ने शीघ्र स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, स्थानांतरण में सुगम से दुर्गम, दुर्गम से सुगम में अनिवार्य अनुरोध का कोटा 15 से बढ़ाकर 30 फीसदी करने की मांग की है। शिक्षकों की ओर से शिक्षा मंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों से तो शिक्षक मैदानी क्षेत्रों की ओर स्थानांतरण पर लगातार जा रहे हैं, लेकिन मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने में आनाकानी कर रहे हैं। ज्ञापन में बीआरपी, सीआरपी के 1279 पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता का कहना था कि गेस्ट टीचर्स के पद खाली माने जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed