{"_id":"5edfc4518ebc3e42c83553a0","slug":"jabaran-meetar-bharavaane-se-bhadake-sande-karamee-champawat-news-hld3857373121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन बांड भरवाने और वेतन को लेकर संविदा चालक परिचालक भडक़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन बांड भरवाने और वेतन को लेकर संविदा चालक परिचालक भडक़े
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के संविदा चालक परिचालकों ने उनसे जबरन बांड भरवाने और दो महीनों से वेतन का भुगतान न करने पर नाराजगी जताई है। संविदा चालक-परिचालकों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन देकर उनकी समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संविदा चालक परिचालकों को अपना समर्थन देकर किसी भी संविदा चालक परिचालकों की सेवा समाप्त करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संविदा चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष जगदीश जोशी, मदन कुंवर, गिरीश सिंह, गोपाल भट्ट, पुष्कर भट्ट, विक्रम सिंह, अशोक सिंह, अमर सिंह का कहना है कि 27 अप्रैल 2018 को हुए शासनादेश में इस तिथि के बाद विभाग में संविदा में तैनात चालक-परिचालकों का बांड भरवाया जाएगा, इससे पूर्व के संविदा चालक परिचालकों के बांड नहीं भराए जाएंगे। इसके बावजूद भी संविदा चालक-परिचालकों से जबरन बांड भराने का दबाव डाला जा रहा है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सूरज भान की ओर से विधायक और मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर वर्ष 2018 से पूर्व भर्ती संविदा चालक परिचालकों का अनुबंध नवीनीकरण कराने का विरोध किया है।
विज्ञापन
जब संविदा में चालक-परिचालकों को रखा गया था तो उनका बांड भरवाया गया था। मुख्यालय से आए आदेश के बाद सभी संविदा चालक- परिचालकों का बांड भरवाया जा रहा है। जिसे सभी को भरना अनिवार्य है। मुख्यालय के दिशा निर्देशानुसार बांड न भरने वालों को 10 जून के बाद ड्यूटी में नहीं लिया जाएगा। -भुवन चंद्र आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी।