फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ITBP Foundation Day

आईटीबीपी स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम 

Mon, 24 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 24 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
ITBP Foundation Day
आईटीबीपी स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहनी में 55वां स्थापना दिवस राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। सहायक सेनानी दीपक भट्ट के संचालन में जवानों ने शानदार परेड निकाली। कमांडेंट आनंद सिंह यरसौं ने परेड की सलामी ली। शहीद जवानों का भी भावपूर्ण स्मरण किया गया। समारोह में हिमवीर वाइव्ज एसोसिएशन की अध्यक्षा राजवंती यरसौं ने कहा कि हिमवीर जहां सीमा में विषम हालात में रहते है, वही उनकी धर्मपत्नियां उनका मनोबल बढ़ाती है।

विज्ञापन


विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा, एसएसबी पंचम वाहिनी के कमांडेंट रणवीर सिंह, एसएसबी के क्षेत्र संगठक जेसीएस कपकोटी आदि ने जवानों को शुभकामनाएं दीं। बटालियन की ओर से कमांडेंट समेत सहायक सेनानी मनोज बहुगुणा, असिस्टेंट कमांडेंट दीपक सेंगर, डॉ. अमरीश ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी लोगों ने इस अवसर पर लगाए गए स्टालों को भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed