फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   It will be easy to graduate from IGNOU in four years

Champawat News: इग्नू से चार साल स्नातक कार्यक्रम करना होगा आसान

Sat, 13 Jan 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 13 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
It will be easy to graduate from IGNOU in four years
चंपावत। इग्नू से अब चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम भी करना छात्र-छात्राओं के लिए आसान होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में छात्रों को मल्टीपल एंट्री-एग्जिट का मौका मिलेगा। इसके तहत एक साल बाद प्रमाणपत्र, दो साल बाद डिप्लोमा, तीन साल बाद डिग्री और चार साल बाद रिसर्च की डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन

यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने इग्नू के स्नातक डिग्री कार्यक्रमों को लांच किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इन चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इग्नू में जनवरी 2024 सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्नातक के 17 प्रोग्राम में चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम में चार वर्ष में कुल 160 क्रेडिट अर्जित करने होंगे।
विज्ञापन

छात्रों के पास मल्टीपल एंट्री-एग्जिट का विकल्प होगा। एक साल के बाद प्रमाणपत्र, दो साल के बाद डिप्लोमा, तीन साल की पढ़ाई करने पर 120 क्रेडिट के साथ मानविकी में बीए इन मेजर, कॉमर्स में बीकॉम इन मेजर और विज्ञान वर्ग में बीएससी इन मेजर की डिग्री मिलेगी। चार साल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को 160 क्रेडिट अर्जित करने पर ऑनर्स (रिसर्च) की डिग्री मिलेगी। इग्नू ने जनवरी 2024 सत्र में बीए-जी, बीएससी-जी के स्थान पर तीन विषयों के साथ स्नातक कार्यक्रम बीए-एम, बीएससी-एम प्रारंभ किया है। यह पहली बार हुआ है कि जब इग्नू में तीन विषयों के साथ स्नातक कार्यक्रम उपलब्ध होंगे। इसका लाभ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed