फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   It took 68 years to cover 22 km distance

22 किमी दूरी तय करने में लग गए 68 साल

Sat, 22 Aug 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 22 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

विकासखंड के चांचड़ी गांव की दूरी यहां से महज 22 किलोमीटर है, लेकिन इसे तय करने में प्रशासनिक अफसरों को आजादी के बाद 68 साल लग गए। पहली बार किसी एसडीएम ने यहां का दौरा किया और अंबेडकर ग्राम पंचायत मड़चमार के सुदूर चांचड़ी गांव में जन समस्याएं सुनीं। साथ ही वृद्धा और विधवा पेंशनों का सत्यापन भी किया। ग्रामीणों ने उन्हें तमाम समस्याएं भी बताई।

विज्ञापन


25 परिवारों वाले इस गांव की पेयजल योजना काफी जीर्ण हो चुकी है, जिसकी मरम्मत की मांग की गई। गांव को अभी सड़क सुविधा भी नहीं मिल सकी है। यहां पांच लोगों को अभी बिजली कनेक्शन नहीं मिल सके हैं। यहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी बोरा की मरम्मत की भी आवश्यकता है। नवागत एसडीएम सीएस डोबाल ने गांव की सामाजिक स्थिति का अध्ययन करने के साथ यहां के हर पात्र को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही गांव को मेरा गांव मेरी सड़क योजना से जोड़ने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पात्रों के जॉब कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी एनएस कार्की और राजस्व उप निरीक्षक राकेश फर्त्याल भी थे।
विज्ञापन


उप निरीक्षक पर होगी कार्रवाई
एसडीएम डोबाल ने चौपता क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक संतोष राम पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने उप निरीक्षक पर समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली करने की शिकायत की। काम में लापरवाही की लगातार मिल रही शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार से जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बत्ती और हूटर हटाया
आज के समय में अधिकांश अधिकारी वाहन में हूटर तथा बत्ती लगाने के लिए लालायित रहते हैं, लेकिन लोहाघाट के एसडीएम सीएस डोबाल ने अपने सरकारी वाहन में लगे हूटर तथा नीली बत्ती को हटा दिया। उन्होंने अपने मातहतों को भी तय समय में जन समस्याओं का समाधान करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed