फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Investigation in Banbasa For Bank Loan

एसडीएम ने किए 46 से अधिक महिलाओं के बयान कलमबंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Investigation in Banbasa For Bank Loan
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित समूह, फेडरेशन एवं बैंक की जांच को लेकर अब तक 46 से अधिक महिलाओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जांच को गोपनीय रखा जा रहा है। जांच अधिकारी श्री पूर्णागिरि तहसील के एसडीएम ने करीब 405 समूह सदस्यों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजे थे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक से ऋण वसूली के नोटिस भेजने के बाद बनबसा के कुछ समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिकायत की थी। सीएम ने मामले की जांच के निर्देश जिलाधिकारी को निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच सौंपी है। जांच अधिकारी एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि 28 सितंबर से समूह की महिलाओं आदि के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पहले दिन छह, दूसरे दिन आठ एवं तीसरे दिन 32 महिलाओं ने अपने बयान कलमबंद कराए। अब तक 46 से अधिक महिलाओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक एवं समूह, फेडरेशन अध्यक्ष के बयान भी हो चुके हैं। फेडरेशन के अभिलेखों को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के डीडीए को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed