फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Intercollegiate lose in Champawat

चंपावत में अंतर महाविद्यालयी खो खो

Mon, 03 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 03 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Intercollegiate lose in Champawat
चंपावत में अंतर महाविद्यालयी खो खो - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पुरुष वर्ग में खेली जाने वाली इस दो दिनी प्रतियोगिता का उद्घाटन कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. नागेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने खेलों को शारीरिक विकास के लिए जरूरी बताया। प्राचार्या डॉ. गंगा बोहरा ने प्रतिभागियों से खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की। प्रतियोगिता के दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय की 12 सदस्यीय टीम का चयन भी किया जाएगा, जो नवंबर में होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। प्रतियोगिता में दस कॉलेज की टीम हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में हुई प्रतियोगिता के पहले दिन खटीमा ने अल्मोड़ा, बागेश्वर ने काशीपुर को, कपकोट ने नैनीताल, रुद्रपुर ने अल्मोड़ा को, हल्द्वानी ने मेजबान चंपावत को हराया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. बीपी ओली ने बताया कि टूर्नामेंट में कुमाऊं यूनिवर्सिटी की हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, रुद्रपुर, खटीमा, नैनीताल, अल्मोड़ा, कपकोट, बागेश्वर, मेजबान चंपावत समेत दस पीजी कॉलेज की टीम हिस्सा ले रही हैं। निर्णायक राजेंद्र नेगी, मनमोहन बसेड़ा, बलविंदर सिंह, गौरव जोशी थे। आयोजन में छात्र संघ अध्यक्ष गौरव पांडेय, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. अल्का, डॉ. सरस्वती ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed