{"_id":"57f7d8504f1c1b526a26f715","slug":"inter-school-district-hockey-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतरविद्यालयी दो दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है।
उद्घाटन राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य अंबा दत्त पंत ने किया। चयनित खिलाड़ी जिले के टीम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सब जूनियर वर्ग का उद्घाटन मैच टनकपुर और लोहाघाट के बीच हुआ। टनकपुर ने लोहाघाट को 1-0 हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया है।
स्टेडियम मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के चारों ब्लॉकों की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की बालक-बालिकाओं की दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मैच के रेफरी संतोष, तरनदीप थे। प्राचार्य अंबा दत्त पंत ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन हरिशंकर गहतोड़ी, चंद्रा पांडेय द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन में सतीश जोशी, कल्पना धामी, प्रकाश जोशी, ललित मोहन भट्ट, दीपक बिष्ट, प्रियंका खर्कवाल, महिला बिष्ट आदि सहयोग दे रहे हैं। प्राचार्य पंत ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन कर जिले की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक और बालिकाओं की तीन टीमें बनेंगी। ये टीमें राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन