{"_id":"696bc681f47e3b1b280e8d20","slug":"inter-college-chaura-mehta-has-been-without-a-principal-for-three-years-champawat-news-c-229-1-cpt1004-134326-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: इंटर कॉलेज चौड़ामेहता में तीन साल से प्रधानाचार्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: इंटर कॉलेज चौड़ामेहता में तीन साल से प्रधानाचार्य नहीं
Sat, 17 Jan 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ामेहता में पिछले तीन साल से प्रधानाचार्य का पद प्रभारी के भरोसे चल रहा है। अब प्रभारी विद्यालय की गतिविधियों पर ध्यान दे या पढ़ाने पर उनके लिए भी कई बार असमंजस की स्थिति रहती है। विभागीय और अन्य कार्य भी उन्हें करने होते हैं।
विद्यालय में पिछले तीन साल से प्रभारी प्रधानाचार्य विमल सिंह खाती जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इससे पठन-पाठन सहित विद्यालय प्रबंधन संबंधी कार्य प्रभावित होते हैं। कई बार विभागीय मीटिंग सहित कई स्थानों पर जाना पड़ता है। इससे विद्यालय व्यवस्थाओं में भी फर्क पड़ता है। विद्यालय में चौड़ामेहता, परेवा, कुल्यालगांव, तलाड़ी, धरसों आदि दूरस्थ क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में छात्र संख्या 200 है। इस विद्यालय में इस वर्ष करीब 65 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को देखते हुए जल्द ही स्थायी प्रधानाचार्य की तैनाती की जाएगी, इससे विद्यालय प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सकेगा।