{"_id":"5835d1b74f1c1b242413bf1f","slug":"insurance-scheme-will-compensate-the-loss-of-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा योजना से होगी फसलों के नुकसान की भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा योजना से होगी फसलों के नुकसान की भरपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जिले में सूखे अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, भूस्खलन से फसलों को होने वाले नुकसान की किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भरपाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी हरवंश सिंह के अनुसार इस वर्ष रबी की फसल के लिए किसानों के बीमा कराने का कार्य शुरू हो गया है। खरीफ की फसल में 1462 किसानों का बीमा कराया गया था।
विज्ञापन
रबी की फसल में पांच हजार किसान का जिले में बीमा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें फसली लोन लेने वाले किसान भी शामिल होंगे। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ने जिले में अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है, जो दैवी आपदा से फसलों को होने वाले नुकसान की ताजा स्थिति से तत्काल कंपनी को अवगत कराकर किसानों केा शीघ्र बीमा राशि का भुगतान कराएगा।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार रबी की फसल में 50 नाली भूमि में 544 रुपए का प्रीमियम जमा करने पर 36250 रुपए, एक नाली भूमि पर 10.28 रुपए की किश्त पर 725 रुपए का बीमा होगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे फसल बीमा की प्रीमियम राशि संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान में जमा करवा दें।
विज्ञापन