फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Instructions to start mining from Sharda soon

एमडी मल्लिक ने किया वन निगम कार्यालय का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions to start mining from Sharda soon
टनकपुर में वन निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण करते वन निगम के एमडी मोनीष मल्लिक। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड वन विकास निगम के एमडी (प्रबंध निदेशक) मोनिष मल्लिक ने बुधवार को निगम कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम की आवासीय कॉलोनी भी देखी और अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने शारदा से जल्द से जल्द खनन शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वन निगम के एमडी मल्लिक मंगलवार को यहां पहुंचे। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद रात्रि विश्राम टनकपुर में ही किया। बुधवार सुबह एमडी आमबाग स्थित वन निगम कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के कामकाज का जायजा लिया और कार्यालय भवन भी देखा। उन्होंने खनन और लौगिंग इकाई के काम की समीक्षा कर उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। एमडी ने कहा कि छपान हुए पेड़ों के कटान का काम तेजी से पूरा किया जाए। वहीं, खनन प्रभाग को भी जरूरी कार्रवाई पूरी कर शारदा से खनन शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में जल्द खनन शुरू कराने के निर्देश मिले हैं। बाद में एमडी ने निगम की आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण कर भवनों की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर निगम के विक्रय प्रबंधक एमसी जोशी, लौंगिग प्रबंधक एमसी आर्या और खनन प्रबंधक हरीश पाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed