फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Instructions Issued to Expedite District Jail Construction Work

Champawat News: जिला जेल निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 27 Mar 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 27 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Instructions Issued to Expedite District Jail Construction Work
चंपावत। जिले के फूंगर क्षेत्र में निर्माणाधीन जिला जेल का डीएम मनीष कुमार ने निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से 103 नाली भूमि पर बन रहे इस जिला जेल में हॉस्पिटल ब्लॉक, पुरुष व महिला बैरक, सोलिटरी सेल, माइनर सेल और वर्कशॉप सहित आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जेल की कुल क्षमता लगभग 196 बंदियों की होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कास्टिंग कार्य और रिटेनिंग वॉल निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए इन्हें प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाते हुए चरणबद्ध योजना बनाकर काम किया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed