फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection of Reads NGO

रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Reads NGO
बनबसा में रीड्स संथा का निरीक्षण करते अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। जिला प्रोबेशन अधिकारी आरएस सामंत एवं विधि सह परिवीक्षाधिकारी द्वारिका शर्मा ने रविवार को बनबसा स्थित रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों की जानकारी लेकर संस्था के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि संस्था कर्ज में डूबी है। इस कारण उपलब्ध सीमित संसाधनों के बाद भी संस्था बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

रीड्स संस्था भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित है। इसलिए अधिकारियों ने इस संस्था की गतिविधियों के बारे में कार्यकर्ताओं से पूछताछ की। अनैतिक देह व्यापार से पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास को चलाए जा रहे उज्ज्वला परियोजना के निरीक्षण के लिए आए अधिकारियों ने संस्था के कार्यों पर संतोष जताया। संस्था कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि वर्ष 2016-17 एवं वर्ष 2018-19 का द्वितीय अनुदान, वर्ष 2019 से वर्ष 2021 तक का अनुदान नहीं मिला है। इससे संस्था को कार्य करने में आ रहीं दिक्कतों के बारे में उन्हें बताया गया। वहां संस्था के कोऑर्डिनेटर जनक चंद, प्रकाश चंद्र, मीरा रावत, विनीता रजवार, भावना चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed