फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection By DM in Champawat

डीएम नरेंद्र भंडारी ने पाटी में विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inspection By DM in Champawat
पाटी खंड विकास अधिकारी कार्यालय का मुआयना करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/पाटी। जल संस्थान के पाटी क्षेत्र के जेई चंद्रशेखर पंत को यहां से हटा दिया गया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बुधवार को दौरे पर स्थानीय लोगों की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। क्षेत्र के लोगों ने नई पेयजल योजना के निर्माण के बाद भी पाटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से न होने की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि इसी साल जनवरी में 4.78 करोड़ रुपये की लागत से बनी कोरा पेयजल योजना शुरू हुई है। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका है। यहां तक कि छह महीने से भी कम समय में योजना में भी दो बार तकनीकी गड़बड़ी हो चुकी है। लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जल संस्थान के ईई को पाटी के जेई को स्थानांतरित कर यहां नए जेई की तैनाती के निर्देश दिए। पाटी ब्लॉक में 53 योजनाएं योजनाएं हैं, लेकिन फिर भी यहां की 17.90 लाख लीटर हर रोज पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। यहां नई योजना के बावजूद महज 10.76 लाख लीटर पानी मिल रहा है।जिला अस्पताल और कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, पेयजल निर्माण निगम और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विभिन्न कार्यों को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सौंदर्यीकरण, विस्तारीकरण, सुधारीकरण में कुमाऊंनी शैली का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि अस्पताल में सभी सुविधाएं बेहतर हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अस्पताल पार्किंग की क्षमता बढ़ाने और जांचकक्ष का निर्माण बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी को अस्पताल के सुधारीकरण, विस्तारीकरण आदि की जरूरत के लिए लिखित में देने को कहा। उन्होंने एडीएम हेमंत कुमार वर्मा को जिले में बन चुके सरकारी भवनों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने के लिए आदेश जारी करने को कहा। यहां ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र ने बुधवार को पाटी तहसील के विभिन्न विभागों में की ओर से औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम ने सभी कर्मचारियों को सामान्य वेशभूषा में अपने कार्य स्थल पर पहुंचने के लिए कहा। बायोमेट्रिक उपस्थिति की जानकारी लेकर उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सुबह साढ़े आठ बजे पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उपस्थित पंजिका की जांच की। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय से अस्पताल की टूटी दीवार को आपदा मद से सुधरवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने देवीधुरा अस्पताल, पाटी तहसीलदार कार्यालय, उपकोषागार, पाटी थाने का भी निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण कर जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed