फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspected for bypass on NH

एनएच पर बाईपास के लिए निरीक्षण किया

Thu, 05 Oct 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 05 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Inspected for bypass on NH
चंपावत बाइपास के लिए सर्वे करते डीएम डा.अहमद इकबाल। - फोटो : अमर उजाला
ऑल वेदर रोड के तहत निर्माणाधीन टनकपुर से पिथौरागढ़ एनएच पर चंपावत जिला मुख्यालय में बाईपास के लिए बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीएम डा.अहमद इकबाल ने एनएच डिवीजन के अधिकारियों के साथ तिलोन, छतार, गौड़ी-किमतोली मार्ग, मुड़ियानी, लटोली, चौकी, डिग्री कॉलेज, पुलिस लाइन, फुॅगर और बाईपास शुरू किए जाने वाले प्रस्तावित स्थल फुलारगांव से 200 मीटर आगे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम ने मौके पर ही कई संशोधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को पंचेश्वर बांध निर्माण, सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक बलों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए चंपावत और लोहाघाट बाईपास को आपस में मिलाने के लिए फिर से प्रस्ताव बनाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने एनएच के अधिकारियों को एलॉयमेंट तैयार करने में विशेष सावधानी बरतते हुए पर्यावरणीय दृष्टिकोण से बांज और देवदार के पेड़ों सहित घने जंगलों से बचने, निजी परिसंपत्तियों का कम से कम उपयोग करने, मानक के अनुसार बाईपास की चौड़ाई 24 मीटर रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला, सहायक अभियंता एनसी पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed