फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspect booths for three-tier Panchayat elections

Champawat News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बूथों का निरीक्षण करें

Fri, 11 Jul 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 11 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Inspect booths for three-tier Panchayat elections
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी थाना प्रभारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने सेक्टर क्षेत्र में स्थित बूथों का स्थलीय निरीक्षण करें। यह बातें एसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी की अध्यक्षता में सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक अन्य प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी कर बताई गई। समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी और अन्य क्षेत्रों में सराहनीय उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 पुलिस अधिकारी, कर्मियों सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने एनबीडब्लू वारंटों की शत प्रतिशत तामीली के लिए 15 दिनी विशेष अभियान चलाकर वारंटों का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया। आईसीजेएस, जेआईएसएम, सीईआईआर, एनएएफआईएस, आरटीआई पोर्टल में शत प्रतिशत कार्यवाही किए जाने के निर्देशित किया। इस दौरान सीओ टनकपुर वंदना वर्मा, चंपावत शिवराज सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, निरीक्षक अभिसूचना कृष्ण सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, निरीक्षक दूरसंचार विजय सिंह अधिकारी, प्रभारी साइबर सेल मनीष खत्री, प्रभारी एएनटीएफ सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी, अधिकारी
चंपावत। कांस्टेबल नासिर हुसैन को बेस्ट एंप्लॉय ऑफ जून मंथ, उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पांडेय, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय कुमार, टीपी त्रिभुवन सिंह, बजीर चंद्र, कांस्टेबल पवन बिष्ट, महिला कांस्टेबल मंजू बोहरा, एफएम निर्मला राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed