{"_id":"5d850f778ebc3e939d46a517","slug":"injured-tanakpur-news-hld357450363","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पिकअप ने सेना के रिकवरी वाहन को मारी टक्कर, लोहाघाट थाने के दरोगा समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित पिकअप ने सेना के रिकवरी वाहन को मारी टक्कर, लोहाघाट थाने के दरोगा समेत दो घायल
टनकपुर-चंपावत मार्ग में ककरालीगेट के पास सड़क हादसे में घायल लोहाघाट थाने के एएसआई विक्रम सिंह।
- फोटो : TANAKPUR
Link Copied
टनकपुर-चंपावत मार्ग पर ककरालीगेट के समीप मुर्गियां ढोने वाला पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सेना के रिकवरी वाहन से टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार सेना भर्ती ड्यूटी में बनबसा आ रहे लोहाघाट थाने के एएसआई विक्रम सिंह और पिकअप का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर पिकअप वाहन (यूके 05सीए/1328) चंपावत से टनकपुर आ रहा था कि ककरालीगेट के समीप अचानक चालक दिनेश कुमार पुत्र हरिराम को झपकी आने से उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे खड़े सेना के रिकवरी वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार लोहाघाट थाने के एएसआई विक्रम सिंह और पिकअप के क्लीनर नरेश कुमार पुत्र धनी राम को गंभीर चोट आई है।
टनकपुर-चंपावत मार्ग में ककरालीगेट के पास सेना के रिकवरी वाहन से टकराया पिकअप वाहन।- फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।