फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ingeeniyaring Collage in Tanakpur

टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज उन्नत भारत अभियान में जिले में प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ingeeniyaring Collage in Tanakpur
छीनीगोठ में उन्नत भारत अभियान चलाते इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक और छात्र-छात्राएं। फाइल फोटो। व - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। रक्षा मंत्रालय ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज को उन्नत भारत अभियान में जिले में प्रथम कॉलेज के रूप में चयनित किया है। कॉलेज को मिली इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने खुशी जता गोद लिए गांवों में कौशल और बौद्धिक विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

उन्नत भारत अभियान के तहत कॉलेज ने आसपास के पांच गांवों को गोद लेकर उनकी उन्नति के लिए कार्य शुरू किया है। इन गांवों में ज्ञानखेड़ा, नायकगोठ, छीनी मल्ली, छीनी तल्ली, छीनीगोठ शामिल हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत कॉलेज के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने गोद लिए गांवों के लोगों को जरूरी जानकारी देकर इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कौशल विकास के लिए बेकार प्लास्टिक से आकर्षक गमले बनाना सिखाया और टेलीमेडिसिन के माध्यम से कोविडकाल में चिकित्सीय परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यों को देखते हुए ही रक्षा मंत्रालय ने उन्नत भारत अभियान में कॉलेज को जिले का प्रथम कॉलेज चयनित किया है, जो कॉलेज परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत कॉलेज गोद लिए गए गांवों में कौशल और बौद्धिक विकास के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
इंजीनियरिंग में प्रवेश जारी, स्पॉट काउंसलिंग से भी मिलेगा प्रवेश
टनकपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है।

इसके बाद कॉलेज स्तर पर सीधे स्पॉट काउंसलिंग से भी प्रथम वर्ष में सिविल, मेकैनिकल, कंप्यूटर साइंस, द्वितीय वर्ष में सिविल, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश दिया जाएगा। किसी कारणवश तकनीकी विवि की काउंसलिंग से वंचित रह गए छात्र भी स्पॉट काउंसलिंग से प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed