फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Industrial units to get 138 jobs

औद्योगिक इकाइयों में मिलेगा 138 को रोजगार

Thu, 27 Sep 2018 10:59 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Updated Thu, 27 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Industrial units to get 138 jobs
चंपावत में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन और 19 उद्यमियों के बीच लिखित में करार हुआ है। इसके तहत 18.38 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का गठन किया जाएगा, जिसमें 138 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कक्ष में डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्यमियों के साथ करार किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को उद्योग करने में हो रही परेशानियों का मौके में ही निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि उद्यमियों से किए गए करार से जिले में उद्योग धंधों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकेगें। उन्होंने उद्यमियों को करार पत्र भी सौंपे। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मीरा बोहरा, प्रबंधक जीबी जोशी सहित सभी उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन




इन उद्योगों और उत्पादों की लगेंगी इकाइयां
चंपावत। जिले में उद्योगों के विकास के लिए उद्यमियों से किए गए करार में होटल, अंडा उत्पादन, बियर उत्पादन, स्कूल शूज, आटा मिल, सोयाबड़ी, मिनरल वाटर, बैटरी वाटर, ग्रीन फोडर, मिल्क प्रोडेक्ट, सभी प्रकार के मशाले, कुक्कुट उत्पादन आदि इकाइयों को शामिल किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारी निर्माण कार्यों की रफ्तार तेज करें
 जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने पर्यटन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिला सभागार में आहूत पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्था से कहा कि बाणासुर किले तथा तहसील भवन चंपावत का निर्माण कार्य अति महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने गौड़ी रोड पर बनने वाले विश्राम गृह के लिए सही जगह चयनित कर निर्माण कार्य कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुके कार्यों के तीन तरह के फोटोग्राफ उपलब्ध कराएं। इसमें पहला फोटो कार्य प्रारंभ होने से पूर्व, दूसरा निर्माण कार्य के दौरान तथा तीसरा फोटो कार्य पूर्ण होने के बाद का हो। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed