फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indo-Nepal border checking fast

भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग तेज

Mon, 04 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Mon, 04 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal border checking fast

देश में हुए आतंकी हमले और आईएस की चेतावनी के बाद भारत नेपाल बार्डर पर भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलजुल कर सीमा क्षेत्र पर निगरानी कर रही हैं। पूरे माह की जाएगी कड़ी चौकसी।

विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, एसएसबी और खुफिया तंत्रों की मुहिम तेज हो गई हैं।
 सीओ राजन सिंह रौतेला के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी ने सीमा क्षेत्र की गश्त की। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर पहरेदारी करने के साथ ही अनजान और संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी हासिल की। सीमावर्ती ग्रामीणों से भी पूछताछ की। सीओ ने ग्रामीणों से कहा कि किसी प्रकार की संदिग्ध वारदात और अनजान व्यक्तियों के दिखाई देने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया जाए।

विज्ञापन

 एसपी डीएस कुंवर ने बताया कि सीमा क्षेत्र पर गणतंत्र दिवस तक सघन चेकिंग और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष डीएस जलाल,बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती, एचसीपी संतोष कुमार, उमेश कुंवर, ईश्वरी प्रसाद के अलावा गढ़ीगोठ एसएसबी की डी कंपनी के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed