फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indian consumer arrived in the Nepal market

नेपाल के बाजार में पहुंचे भारतीय ग्राहक

Mon, 07 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 07 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Indian consumer arrived in the Nepal market
नेपाल के बाजार में पहुंचे भारतीय ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। ठंड शुरू होते ही बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है। स्थानीय बाजार के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत बाजार ब्रह्मदेव, महेंद्रनगर में गर्म कपड़ों की बिक्री का ग्राफ बढ़ गया है। नेपाली दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर गर्म वस्त्रों के चट्टे लगा दिए हैं। 

विज्ञापन


दीपावली के बाद धीरे-धीरे सर्द मौसम शुरू होते ही बाजार में गर्म कपड़ों का कारोबार परवान चढ़ने लगता है। देश ही नहीं नेपाल के बाजारों में भी गर्म कपड़ों की बिक्री खासी बढ़ गई है। सर्दियों में गर्म वस्त्रों की बेहद मांग के चलते दुकानदारों ने भी रेडीमेड गर्म वस्त्रों का कारोबार बढ़ा लिया है।
विज्ञापन


दुकानों के साथ ही नगर में फुटपाथों पर भी गर्म कपड़ों के स्टाल लगने से शीत ऋतु के आगाज का अहसास होने लगा है। नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव, महेंद्रनगर बाजार में बिकने वाले विदेशी रेडीमेड कपड़ों की मांग इस सीमांत क्षेत्र में अधिक है। सनील कपड़ा, जैकेट, ट्रैकसूट आदि की खरीदारी को भारतीय ग्राहक बड़ी संख्या में नेपाल का रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीत ऋतु में भारत ही नहीं नेपाल में भी गर्म कपड़ों का बिक्री का ग्राफ खासा बढ़ जाता है। ब्रह्मदेव बाजार के व्यापारी दीपक जोशी, दशरथ आदि ने बताया कि इस सीजन में वे गर्म कपड़ों की बड़ी मात्रा में बिक्री करते हैं। ब्रह्मदेव, महेंद्रनगर बाजार में प्रतिदिन करीब तीन से चार लाख रुपए का कारोबार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री जैकेट एवं सनील के कपड़े की हो रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed