{"_id":"668adeba386c82c47606b810","slug":"india-nepal-will-make-joint-efforts-to-curb-human-trafficking-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-103620-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल करेंगे साझा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल करेंगे साझा प्रयास
Mon, 08 Jul 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बनबसा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), पुलिस और भारत-नेपाल की स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक हुई। इसमें दोनों देशों ने आपसी सहयोग से इन गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने पर सहमति जताई।
चंपावत के एसपी अजय गणपति के निर्देश पर बनबसा एनएचपीसी सभागार में सीओ शिवराज सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानव तस्करी को गंभीर अपराध बता इस पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुई। अपराधों पर नियंत्रण के लिए दोनों देशों ने संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया। बाल विवाह, बच्चों और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने, नशा उन्मूलन की समस्याओं को उठा रोक लगाने की योजना बनाई गई। वहां थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एएचटीयू प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत, एलआईयू प्रभारी लोकेद्र बिष्ट, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ललित मोहन पांडेय आदि ने भी सुझाव रखे।