{"_id":"67c49a6ea191e323830c64d8","slug":"india-nepal-trade-being-affected-increasing-checking-champawat-news-c-229-1-alm1003-120728-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती चेकिंग से भारत नेपाल का व्यापार हो रहा प्रभावित : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती चेकिंग से भारत नेपाल का व्यापार हो रहा प्रभावित : वर्मा
Sun, 02 Mar 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। बनबसा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नेपाल के कंचनपुर महेंद्रनगर वाणिज्य संघ के पदाधिकारियों से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध खराब होने पर चर्चा की। कहा कि चेकिंग के नाम पर आमजन को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दैनिक उपभोग की वस्तुओं को पूर्व की भांति भारत से नेपाल ले जाने पर रोक हटाने की मांग की। इस संबंध में भारतीय व्यापारियों ने भविष्य में नेपाली अधिकारियों के साथ बैठक करने की अपील की।
उत्तराखंड उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में बनबसा व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि नेपाल प्रशासन के सख्त रवैये से दोनों देशों के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बनबसा से दैनिक उपयोग का सामान ले जाने वालों को चेकिंग के नाम पर नेपाल पुलिस, एपीएफ और कस्टम कर्मी परेशान कर रहे हैं।
एक दो किलो चीनी, आलू जैसे सामान भी नहीं ले जाने दिया जा रहा है। चेकिंग के नाम पर सीमा पर आमजन को घंटों रोका जा रहा है। इससे मानवाधिकार का हनन हो रहा है। इसके अलावा दोनों देशों की मैत्री भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस समस्या के समाधान को दोनों देशों के व्यापारी संगठनों की नेपाल प्रशासन के साथ बैठक आयोजित कराने की अपील की।
विज्ञापन
वहां बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा और चंद्रशेखर पंत, नैनीताल व्यापार मंडल के जिला महामंत्री हर्ष वर्धन पांडेय, विपिन गुप्ता के अलावा नेपाल वाणिज्य संघ अध्यक्ष पीतांबर जोशी, महामंत्री टीकेंद्र चंद, मान बहादुर रावल आदि थे।