फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India-Nepal border opening date will be announced soon

भारत-नेपाल सीमा खुलने की जल्द घोषित होगी तारीख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal border opening date will be announced soon
प्रतीकात्मक फोटो।
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना के कारण पिछले 18 महीनों से बंद भारत-नेपाल की सीमा के जल्द खुलने की उम्मीद जग गई है। नेपाल सरकार जल्द ही इसकी तारीख घोषित कर सकती है। मालूम हो कि नेपाल कैबिनेट में मंगलवार को हुई बैठक में भारतीय सीमा से सटे बनबसा समेत 20 रास्तों को खोलने का फैसला लिया है। नेपाल सरकार के फैसले से दोनों ओर के कारोबारी और नागरिक बेहद खुश हैं। हालांकि आदेश की कॉपी नहीं होने से भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन सुचारु नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नेपाल सरकार के प्रवक्ता और कानून न्याय संसदीय मामलों के मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि काठमांडू में मंगलवार को हुई बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा 22 मार्च 2020 से बंद भारत-नेपाल की गौरीफंटा-धनगढ़ी, गड्ढा चौकी-बनबसा समेत 20 नाकों को पहले की तरह आवागमन के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। आधिकारिक रूप से सीमा खुलने पर कोविड जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता भी खत्म हो सकती है। फिलहाल नेपाल ने सीमाएं खोलने की तारीख तय नहीं की है। यही वजह है कि अभी नेपाल के गृहमंत्रालय से कोई आदेश भी नहीं आया है। हालांकि नेपाल सरकार के फैसले से दोनों देशों के सीमांत बाजारों में रौनक लौटने की उम्मीद जग गई है। व्यापारियों का कहना है कि सीमा खुलने से कारोबार, आर्थिक स्थिति पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed