फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India-Nepal border Notbandi troubled businessman

नोटबंदी से भारत-नेपाल सीमा के व्यापारी परेशान

Tue, 22 Nov 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Tue, 22 Nov 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के निर्णय का जहां आमजन स्वागत कर रहा है, वहीं भारत-नेपाल सीमा पर स्थित व्यापारी इस निर्णय से खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि नोटबंद करने से पहले सरकार को व्यवस्था चाक चौबंद कर लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन


नेपाल पर आश्रित यहां के व्यापारी कारोबार को 80 प्रतिशत तक प्रभावित होना बता रहे हैं। कारोबारी नेपाली करेंसी भी नहीं ले पा रहे हैं। इससे कारोबार को बड़ा झटका लगा है। कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ता पहले अपनी दैनिक जरूरतों को पूरी करने में लगा है। गैर जरूरी खरीदारी पर उपभोक्ता द्वारा फिलहाल रोक लगाने का असर व्यापार पर पड़ा रहा है।
विज्ञापन


साइकिल कारोबारी रोहित गोयल का कहना है कि नोटबंदी से उनका कारोबार 70 प्रतिशत से अधिक प्रभावित हुआ है। नेपाली करेंसी लेने का भी लाभ नहीं है, उन्हें बदलने को बाजार में भारतीय करेंसी का अभाव है। साइकिल कंपनियों को भुगतान नहीं कर पाने से कारोबार को खासा झटका लगा है। कपड़ा व्यवसायी अभिषेक गोयल ने नोटबंदी का स्वागत तो किया है, लेकिन बाजार में करेंसी न होने से वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि ग्राहक इन दिनों कपड़ा खरीदारी से बच रहा है। सीमेंट, सरिया, ईंट कारोबारी संजय अग्रवाल का कहना है कि नोटबंदी से उनका कारोबार 80 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। वे कहते हैं कि लोगों ने मकान बनाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। उधार देने से कंपनियों का पेमेंट रुका पड़ा है, इससे मैटेरियल उपलब्ध नहीं है। रेडीमेड वस्त्रों के विक्रेता राजू जोशी के अनुसार नोटबंदी से उनका कारोबार भी प्रभावित हुआ है।


पेंट्स और हार्डवेयर व्यवसायी राज्य आंदोलनकारी व्यापारी संजय जोशी ने भी नोटबंदी के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कुछ समय के लिए व्यापार प्रभावित हुआ है, लेकिन उन्हें नोटबंदी का दीर्घकालिक लाभ पहुंचने की उम्मीद है। रेस्टोरेंट स्वामी अजय ठाकुर का कहना है कि नोटबंदी से उनका कारोबार भी प्रभावित हुआ है। फिलहाल नेपाली करेंसी नहीं लेने से इन दिनों कारोबार खासा कम हो चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed