फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Incrochment in Tanakpur Railway

आज हटेगा रेलवे भूमि पर का अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Incrochment in Tanakpur Railway
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे मंगलवार को टनकपुर में अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाएगा। पहले चरण में रेलवे झुग्गी-झोपड़ियों को हटाएगा। ग्रिफ कैंप से श्रम कार्यालय तक सड़क के एक ओर के अतिक्रमण को पहले हटाया जाना है।
विज्ञापन

टनकपुर में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने की तिथि 21 जून तय है। करीब सौ लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें 20 जून तक स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था लेकिन 20 जून तक किसी ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया। अब कल 21 जून को विभाग इन अतिक्रमणों को हटाएगा।
विज्ञापन

करीब ढाई वर्षों से रेलवे अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने का प्रयास कर रहा है लेकिन कोरोना महामारी और इस वर्ष विधानसभा चुनाव के कारण अतिक्रमण हटाने का काम नहीं हो पाया। इस वर्ष विधानसभा चुनाव के तहत आचार संहिता के दौरान अतिक्रमण हटाने का काम लोगों के भारी विरोध के कारण स्थगित किया गया था। बाद में रेलवे ने 21 जून को अतिक्रमण हटाने का निर्णय लेते हुए अतिक्रमणकारियों को 20 जून तक अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए नोटिस दिए थे लेकिन सोमवार 20 जून तक किसी ने भी अतिक्रमणकारी नहीं हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रेलवे प्रशासन को करनी है। जिला प्रशासन रेलवे की मदद को पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल प्रशासन को 21 जून को रेलवे अतिक्रमण हटाने की कोई जानकारी रेलवे से नहीं मिली है। -हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम टनकपुर।

रेलवे आज मंगलवार को अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा चुकीं हैं। पहले चरण में रेलवे झुग्गी- झोपड़ियों को हटाएगा। मंगलवार प्रात: से अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे की टीम टनकपुर पहुंच जाएगी। - आरके मिश्रा, सहायक मंडल इंजीनियर, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed