फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Incrochment in Lohaghat

लोहाघाट में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से अतिक्रमण हटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Incrochment in Lohaghat
लोहाघाट में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास अतिक्रमण हटवाती राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। भविष्य में अतिक्रमण करने पर अतिक्रमणकारी को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास एक व्यक्ति की ओर से सरकारी भूमि पर एनएच किनारे अतिक्रमण कर टिनशेड का निर्माण किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम रिंकू बिष्ट ने शुक्रवार को राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर कानूनगो महेंद्र चौड़िया, राजस्व उपनिरीक्षक सलमान खान आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धारचूला में अतिक्रमण करने वाले 40 लोगों को नोटिस
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर पालिका और प्रशासन ने धारचूला में नालियों पर अतिक्रमण करने वाले 40 लोगों को नोटिस भेजे हैं। अतिक्रमण के कारण बारिश का पानी और मलबा दुकानों में घुस रहा था। लोगों की शिकायत पर एसडीएम नंदन कुमार के निर्देश पर तहसीलदार अबरार अहमद, कोतवाल कुंवर सिंह और ईओ पीएस बोरा के दल ने शुक्रवार को नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शीघ्र अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। ईओ ने बताया कि 40 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया है। 10 से ज्यादा मांस विक्रेताओं को नई दुकानें आवंटित की गई हैं। अतिक्रमण करने वाले मीट विक्रेता अगर आवंटित दुकानों में नहीं जाएंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास के लिए विधायक से मिले व्यापारी
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के व्यापारियों ने जाम की समस्या को देखते हुए विधायक से बाईपास बनाने की मांग की है। विधायक फकीर राम टम्टा ने उन्हें जल्द बाईपास बनवाने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को गणाईगंगोली के व्यापारियों ने विधायक से मुलाकात की। कहा कि गणाईगंगोली मुख्य बाजार में हर रोज लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। लंबी दूरी की बसों और टैक्सियों के जाम में फंसने से मैदानी क्षेत्रों की ओर से जाने वाले लोगों की ट्रेन छूट जाती है। विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि जल्द लोगों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर बाईपास बनवाया जाएगा। यहां विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद जेपी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, गोविंद पंत, देवेंद्र मेहता, अवधेश पथनी, हरीश मेहता, गोलू पथनी, राजा बोरा, सुरेंद्र बोरा, अक्षय बोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed