फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Increased hope of opening a degree college in Gumdesh

गुमदेश में डिग्री कॉलेज खुलने की बढ़ी आस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Increased hope of opening a degree college in Gumdesh
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के गुमदेश क्षेत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज खुलने के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक की कोशिश रंग लाने लगी है। उनके ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए सीएम ने उच्चशिक्षा निदेशक को भूमि का चयन कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुमदेश क्षेत्र में 96 राजस्व गांव में दो जिला पंचायत और 40 हजार से अधिक की आबादी के बीच 10 इंटर कॉलेज और दो हाईस्कूल हैं। इन विद्यालयों से इंटर उत्तीर्ण करने बाद हर साल पांच सौ से अधिक विद्यार्थी उच्चशिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे स्थानों के लिए पलायन करते हैं। भाजयुमो नेता मोहित का कहना है कि बड़ी संख्या में स्कूल होने के बाद उच्चशिक्षा लेने के लिए दूर-दराज सीमांत लेटी से करीब 70 किलोमीटर दूर लोहाघाट आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की नेपाल सीमा से लगे कई गांव ऐसे हैं जहां छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। बताया कि उच्चशिक्षा निदेशक ने मुख्य शिक्षाधिकारी से गुमदेश में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए आख्या मांगी है। इधर, डिग्री कॉलेज खोलने की कार्यवाही शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही जिपं सदस्य प्रीति और भाजयुमो जिलाध्यक्ष पाठक के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed