फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Increase employment through tea plantation, fishery pond, pharmaceuticals and farming

चाय बागान, मत्स्य तालाब, भेषज और खेती से बढ़ाएं रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Increase employment through tea plantation, fishery pond, pharmaceuticals and farming
चंपावत ब्लॉक कार्यालय में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पर्यटन और रोजगार सृजन के लिए चाय विकास बोर्ड नए चाय बागानों के लिए स्थलीय चयन करेगा। रविवार को यहां हुई युगपतिकरण (कन्वर्जेंस) की बैठक मेें चाय बागान, मत्स्य तालाब, भेषज, खेती के जरिये ग्रामीण विकास और रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया गया। युगपतिकरण की कार्ययोजना 15 फरवरी तक विकासखंड कार्यालय में देने को कहा गया।
विज्ञापन

कहा गया कि सार्वजनिक तालाबों में मत्स्यपालन, वमनजौल न्याय पंचायत मेें भेषज विभाग तेजपत्ता, बड़ी इलायची की खेती कराएगा। इसी तरह कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग की ओर से आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अचार-मुरब्बा, मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी ब्लॉक कार्यालय को देने के भी निर्देश दिए गए। बीडीओ केके पांडेय की अध्यक्षता में एबीडीओ बीबी जोशी ने संचालन किया। बैठक में एबीडीओ आरसी जोशी, पशुचिकित्सक डॉ. जेपी यादव, चाय विकास बोर्ड के प्रभारी डेसमंड बर्कबेक, उद्यान विभाग की एडीओ निधि जोशी, मत्स्य विभाग के नईम आलम, जड़ीबूटी विभाग के कमलेंद्र यादव, ग्राम्य विकास के रमेश जोशी, जीवन गिरि गोस्वामी, कुलदीप भंडारी, रचना सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed